{"_id":"5d1504248ebc3e3cbc69914a","slug":"campaign-for-cleaning-of-mosquitoes-balrampur-news-lko4676171167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार मच्छरों पर करें वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार मच्छरों पर करें वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विकास भवन सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक की गई। बैठक में हर रविवार मच्छरों पर करें वार पर बल दिया गया। बैठक में अन्य बीमारियों के बचाव के संबंध में भी चर्चा करके लोगों को जागरूक करने की सलाह दी गई।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि एईस व जेईस तथा मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण संयुक्त अभियान एक से 31 जुलाई तक लगातार चलाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी व सहयोगी संस्थाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। गंदगी व साफ-सफाई की कमी के चलते होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास, जल निगम, पशुपालन, महिला व बाल विकास, कृषि व सिंचाई विभाग के संयुक्त प्रयास से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। सभी विभागों को कार्य योजना उपलब्ध करा दी गई है। उत्तरदायित्व का निर्धारण भी किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों से कराया जाएगा।