{"_id":"67f6a275aa2ad4a6e80da76b","slug":"by-election-notification-issued-nominations-to-be-made-till-15th-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123941-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 15 तक होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 15 तक होंगे नामांकन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी के रिक्त वार्ड नंबर 11 में सभासद सीट पर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बुधवार को जारी कर दिया है। रिक्त एक सीट पर 15 अप्रैल तक पर्चे भरे जाएंगे। नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 11 के सभासद ओम प्रकाश की 31 दिसंबर 2024 को मृत्यु होने से सीट रिक्त हुई थी।
न्यायालय तहसीलदार तुलसीपुर के कक्ष में उपचुनाव की नामांकन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी होंगी। राप्ती नहर निर्माण खंड-01 के एक्सईएन सुरेंद्र प्रसाद को निर्वाचन अधिकारी और महराजगंज तुलसीपुर के नायब तहसीलदार अजीत कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया है।
15 अप्रैल तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 21 अप्रैल को प्रतीक चिह्न का आवंटन और दो मई की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पांच मई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। (संवाद)