फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Businessmen mobilized against the shortcomings of GST

जीएसटी की खामियों के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी

Tue, 23 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Businessmen mobilized against the shortcomings of GST
बलरामपुर। जीएसटी की खामियों के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पीएम व सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा ने कहा कि जीएसटी में खामियों के चलते व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जीएसटी में 12, 15, 18 व 28 की चार दरों को समाप्त कर केवल एक दर 12 प्रतिशत ही रखी जाए। जीएसटी में जुर्माना एक लाख, दो लाख व पांच लाख के बजाए पांच हजार, 10 हजार व 15 हजार रुपयेे रखा जाए।
विज्ञापन

जीएसटी में जेल के प्राविधान को समाप्त किया जाए। युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश से मंडी शुल्क समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों में अनाज, फल व सब्जी मंडी का निर्माण कराया जाए। मंडी का सभापति किसी व्यापारी को मनोनीत किया जाए।
व्यापारियों ने पीएम व सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रीतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद जैन, राजकुमार गुप्ता, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed