फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   businessman died from corona, 32 new cases found

कोरोना से व्यापारी नेता का निधन, जिले में 32 मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 16 Aug 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
businessman died from corona, 32 new cases found
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में खतरनाक होता जा रहा है। शनिवार को एक व्यापारी नेता व समाजसेवी की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। बीते 48 घंटों के अंदर जिले में 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल भगवतीगंज के सचिव एवं रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल की रिपोर्ट बीते दिनों पॉजिटिव पाई गई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेयो मेडिकल कालेज बाराबंकी में भर्ती कराया गया था। मेयो मेडिकल कालेज में ही इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते 48 घंटों के अंदर जिले में 32 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

भगवतीगंज बलरामपुर के पांच, आर्यनगर उतरौला के दो, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक महेशभारी के दो, नई बाजार तुलसीपुर के दो, पुरानी बाजार तुलसीपुर के एक, मोतीसागर बलरामपुर के एक, खरहटा गौरा चौराहा के एक, बैरागीपुरवा तुलसीपुर के एक, पुरानी बाजार तुलसीपुर के एक, पुलिस लाइन तुलसीपुर के एक, गांधीनगर उतरौला के एक एवं एसएसबी बलरामपुर के एक व्यक्तियों सहित जिले में कुल 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
10 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
-लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती 10 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने रविवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट दे घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन ारहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 620 हो गई है। 296 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वांयरस के एक्टिव केस 313 है।

कोरोना जांच के लिए लिये गए 966 सैंपल
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 966 सैंपल संग्रहित किए गए है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 41351 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 40452 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 620 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 316 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed