फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   businessman dead due to corona, 27 new cases found

कोरोना से व्यापारी की मौत, जिले में 27 और मिले पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
businessman dead due to corona,  27 new cases found
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक व्यापारी की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है। रविवार की रात व सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 27 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि भगवतीगंज के प्रमुख व्यापारी राजीव अग्रवाल की रिपोर्ट चार दिनों पहले पॉजिटिव पाई गई थी। हालत गंभीर होने तथा परिजनों के आग्रह पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। लखनऊ में ही इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार की रात व सोमवार को जिले 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई तुलसीपुर से सात, पुरैनिया तालाब बलरामपुर से तीन, लौकहवा गैसड़ी से एक, हरहटा तुलसीपुर से एक, बिजलीपुर बलरामपुर से एक, कलवारी बलरामपुर से एक, खरहरगड़ही बलरामपुर से एक, नगर पंचायत कार्यालय तुलसीपुर से एक, मस्जिदिया डुडुहिया गेड़ास बुजुर्ग से एक, मुगुरहवा खादर पचपेड़वा से एक तथा बलरामपुर नगर के मोहल्ला पहलवारा से दो, बलरामपुर चीनी मिल, भगवतीगंज, तहसील परिसर, एसएसबी कैंप व अचलापुर से एक-एक व्यक्तियों सहित कुल 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

13 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती 13 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने सोमवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 647 हो गई है। 326 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 309 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed