{"_id":"62a4ccf2f1a5a51f48362e52","slug":"bulldozer-will-run-on-the-encroachment-of-drains-balrampur-news-lko6347538159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले-नालियों के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले-नालियों के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्थानीय नगर के 25 वार्डों में नाले-नालियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम को नाले-नालियों पर अतिक्रमण मिला, जिसे लेकर उन्होंने ईओ को निर्देश दिया कि नाले-नालियों पर अतिक्रमण करने वालों का ब्योरा जुटाया जाए और उसे ढहाने की कार्रवाई शुरू की जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर एडीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एडीएम राम अभिलाष ने शनिवार को बताया कि उन्होंने डीएम श्रुति के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के कई वार्डों में नाले-नालियों की साफ-सफाई का जायजा लिया। बालिका विद्यालय से घोसी टोला, पुरैनिया तालाब मोहल्ले में इब्राहिम मस्जिद तक, सब्जी मंडी में सामुदायिक शौचालय से पजउवा तालाब तक, झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग से वीर विनय चौराहा तक, नई बाजार उत्तरी और तुलसीपुर रोड पर कालीथान तक कराए गये सफाई कार्य का उन्होंने जायजा लिया।
मौके पर नाले-नालियों की सफाई कार्य साधारण मिला। कई नालों पर स्थानीय लोगों की तरफ से अतिक्रमण कर अपना-अपना बेसमेंट आदि बना लिया गया है। ये स्थिति अत्यंत आपत्तिजनक है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी समय-समय पर नाले-नालियों की जांच नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम ने ईओ राकेश कुमार जायसवाल को निर्देश दिया कि जिन नालों पर अतिक्रमण किया गया है उन्हें चिह्नित कराते हुए तत्काल बुलडोजर चलाकर गिरा दें। नालों पर जहां जंक्शन बिंदु है, वहां बांस की जाली लगवाएं, जिससे पन्नी आदि नालों में बहने से रुक जाएं और वहीं से उन्हें निकाल लिया जाए। जो व्यक्ति सफाई के बाद अपने घरों का कूड़ा-करकट नाली में फेंकते हैं, उन्हें चिह्नित कराएं।
ऐसे व्यक्तियों को एक बार सचेत किया जाए और दूसरी बार ऐसा पाए जाने पर अधिकतम जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नाला की पूर्ण सफाई नहीं पाई गई। एडीएम ने निर्देश दिया है कि पांच दिन के अंदर नगर के सभी 25 वार्डों के नालों की साफ-सफाई कराकर फोटोग्राफ के साथ डीएम कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।