{"_id":"62813b91588a6374b01c40d3","slug":"bulldozer-will-run-from-18-on-encroachment-in-the-city-balrampur-news-lko6307455191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में अतिक्रमण पर 18 से चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में अतिक्रमण पर 18 से चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्थानीय नगर में 18 मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। नगर कोतवाली की बैठक में अभियान की रणनीति तैयार कर ली गई है। रविवार से अभियान का प्रचार-प्रसार शुरू करके लोगों से अतिक्रमण खुद हटाने की अपील की जा रही है। बाद में टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने पर सामान जब्त करने के साथ अभियान के खर्च की धनराशि वसूलने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस फोर्स सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
डीएम श्रुति व एसपी राजेेश कुमार सक्सेना के निर्देश पर रविवार को नगर कोतवाली में पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक की गई। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने कहा कि सड़क पटरियों पर अवैध कब्जों के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के बढ़ते दबाव और सड़क पर कम स्थान होने से लोगों को आवागमन के दौरान जाम से जूझना पड़ता है। नालियों पर अवैध कब्जे के चलते साफ-सफाई कराने में भी परेशानी हो रही है।
सीओ सिटी वरुण मिश्र ने कहा कि अतिक्रमण हटवाने के दौरान कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल व सफाई प्रभारी सुरेश कुुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क पटरियों से अतिक्रमण हटवाने का खाका तैयार किया गया है। लोगों को 18 मई तक का समय दिया गया है। अभियान शुरू करने से पहले लोगों को जानकारी दी जा रही है। नगर में वाहन से प्रचार-प्रसार कराकर लोगों से खुद अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा और अभियान के खर्च की वसूली भी की जाएगी।