फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BSNL's mobile and broadband service collapsed

बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त

Wed, 18 Mar 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
BSNL's mobile and broadband service collapsed
बलरामपुर। बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं बुधवार की भोर से ध्वस्त हो गई हैं। मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं ध्वस्त होने से 10 लाख उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी व निजी संस्थानों में सभी कार्य ठप हो गए हैं। डिजिटल लेनदेन में भी लोगों को परेशानियां हो रही हैं। मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाओं के उपभोक्ताओं ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा के उपभोक्ता शरीफ, राजू, रमन, अमित, सर्वेश, राकेश, जितेंद्र, शरद व अजय आदि ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बुधवार की सुबह से गायब हुआ नेटवर्क देर शाम तक चालू नहीं हो सका है। दिन भर ब्राडबैंड व मोबाइल की सेवाएं ठप रहने से काफी नुकसान हुआ है। मोबाइल की सेवा बाधित होने से संपर्क में दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं ब्राडबैंड की सेवा बाधित होने से कंप्यूटर के कार्य नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

जिले के करीब 10 लाख बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने डीएम से समस्या निराकरण कराने की मांग की है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बीएसएनएल के अफसरों व कर्मियों को मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाओं में तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया है। बीएसएनएल के कर्मचारियों का कहना है कि ओएफसी रिंग डैमेज होने के चलते समस्या पैदा हुई है। समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed