फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   brother-in-law and sister-in-law died in road accident In Balrampur while two daughters were injured

UP News: अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली बाइक, देवर-भाभी की मौत... दो बेटियां घायल; मेला देखकर लौट रहे थे घर

Sun, 20 Apr 2025 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 01:57 PM IST
सार

बलरामपुर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में देवर और भाभी की मौत हो गई। जबकि दो बेटियां घायल हो गईं। ये लोग देवीपाटन से मेला देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law died in road accident In Balrampur while two daughters were injured
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में रविवार की तड़के मेला देखकर लौटते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। जबकि दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से घर में चीख पुकार मची है। हादसा जरवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर-बघेलखंड मार्ग पर चौहत्तर कला गांव के पास हुआ। 

विज्ञापन


क्षेत्र के कटकुइयां गांव निवासी बाबूराम ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9.30 बजे तीन बाइक व एक ई-रिक्शा से गांव के करीब 15 लोग तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर मेला देखने गए थे। वहां गांव निवासी संजय यादव (22) पुत्र प्रभुलाल अपनी भाभी सुनीता यादव (25) पत्नी सियाराम और सुनीता की दो बेटियां छह वर्षीय सुप्रिया यादव व डेढ़ वर्षीय संजना यादव के साथ बाइक से मेला देखने गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'ज्ञान के साथ अर्थव्यवस्था में बज रहा भारत का डंका...', रक्षामंत्री बोले- हम तेजी से बढ़ रहे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला देखकर घर लौट रहे थे

मेला से गांव वापस लौटते समय रविवार की सुबह करीब तीन बजे चौहत्तर कला के पास बाइक सड़क पर बने डिप के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में संजय व सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। बेटियां सुप्रिया व संजना गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर जिला मेमोरियल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed