फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   boycoott of samadhan diwas

लेखपालों ने प्रदर्शन कर समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Sat, 20 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
boycoott of samadhan diwas
उतरौला (बलरामपुर)। लेखपालों ने तहसील परिसर में शनिवार को प्रदर्शन कर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपाल पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ उतरौला के पदाधिकारी अभय श्रीवास्तव, सुहेल खान, आसिफ, मनीष, रामलखन मौर्य व सुरेश यादव आदि ने कहा कि लेखपाल रमेश कुमार पर मई माह में क्षेत्र में कार्य करने गए थे। जहां पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उतरौला लेखपाल संघ 11 जून से आंदोलन कर रहा है। प्रशासन की तरफ से लेखपालों की मांगें अभी तक मानी नहीं गई हैं। हमले के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तारी न होने से लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद लेखपाल संघ की तरफ से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed