फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Boundary wall will be constructed in ITI Vishunpur Vishram with 1.44 crore

Balrampur News: 1.44 करोड़ से आईटीआई विशुनपुर विश्राम में बनेगी बाउंड्रीवाॅल

Sat, 19 Apr 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Boundary wall will be constructed in ITI Vishunpur Vishram with 1.44 crore
बलरामपुर। आईटीआई विशुनपुर विश्राम में 1.44 करोड़ से बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया जाएगा। बाउंड्रीवाॅल का निर्माण होने से जंगली जानवरों से विद्यार्थियों को सुरक्षा मिलेगी। विभाग ने बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विदित हो कि पचपेड़वा क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में आए दिन तेंदुए की आमद लगी रहती है। तेंदुए के हमले में कई लोग घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

तेंदुए के डर से अक्सर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराते हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईटीआई विशुनपुर विश्राम में बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। बजट स्वीकृत होने के बाद यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन विभाग ने बाउंड्रीवाॅल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही बाउंड्रीवाॅल का निर्माण शुरू हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed