फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Blood donation made on completion of seven years of central government

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर भाजपाईयों ने किया रक्तदान

Sat, 29 May 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Blood donation made on completion of seven years of central government
बलरामपुर। भाजपा की केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी की तरफ से सेवा ही संगठन है के मूलमंत्र पार्टी कार्यालय अटल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला प्रभारी सहित 14 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा आदि ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने सर्वप्रथम रक्तदान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से व्यक्ति को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करके हम दूसरों को जीवनदान दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष भी कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत तमाम सेवा के कार्य किए। प्रवासी मजूदरों को भोजन, लंच पैकेट, जरूरतमंदों को राशन, मास्क व सैनिटाइजर आदि का वितरण करके सेवा के तमाम कार्य किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के सात वर्षो की उपलब्धियां गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed