{"_id":"629e3409b274e42b304abf2a","slug":"blind-children-got-special-tablet-balrampur-news-lko634017728","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीन बच्चों को मिला विशेष टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीन बच्चों को मिला विशेष टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पढ़ाई करने के लिए विशेष टैबलेट पाकर दृष्टिहीन बच्चे गदगद हो गये, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। हाथों से स्पर्श करके दिव्यांग बच्चे अपने सपने साकार कर सकेंगे। सोमवार को शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के दो विद्यालयों के दो दृष्टिहीन बच्चों को विशेष प्रकार (ब्रेललिपि) का टैबलेट दिया गया।
बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीसी समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी व बीईओ रेहरा बाजार डॉ. समय प्रकाश पाठक ने सोमवार को दोनों बच्चों को विशेष प्रकार का टैबलेट देते हुए कहा कि यूनिसेफ की तरफ से दृष्टिहीन बच्चों के लिए मुहैया कराया गया पढ़ाई करने का यह साधन उनके लिए मील का पत्थर होगा। टैबलेट को टच करने पर उसमें पहले से ही इंस्टाल्ड पाठ सुनकर बच्चे याद कर सकेंगे।
शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिया सुर्जनपुर के दृष्टिहीन छात्र राधेश्याम व प्राथमिक विद्यालय नौव्वाकोल की दृष्टिहीन छात्रा कौशिल्या को विशेष प्रकार का टैबलेट दिया गया। टैबलेट पाकर दोनों बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए। इस टैबलेट से पढ़ाई करने पर दृष्टिहीन बच्चों के अधिगम स्तर में बेहतर सुधार होगा। इस क्षेत्र के सात दृष्टिहीन बच्चों को इससे पहले विशेष प्रकार का टैबलेट दिया जा चुका है। इस मौके पर जेपी सैनी, प्रधानाध्यापक तुलसीराम, विद्या भूषण निषाद, तालुकदार वर्मा व रामनरेश पांडेय सहित विशेष शिक्षक आदि मौजूद रहे।