{"_id":"60abca378ebc3e866132cd90","slug":"black-fungus-will-be-treated-in-the-post-kovid-ward-balrampur-news-lko579404574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड वार्ड में होगा ब्लैक फंगस का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड वार्ड में होगा ब्लैक फंगस का इलाज
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल का संचालन होने के कारण सामान्य ओपीडी बंद है। ऐसे में ब्लैक फंगस के मरीजों की जांच व इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय में 25 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड बनाया जा रहा है। शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर पोस्ट कोविड वार्ड का संचालन शुरू कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालयों में लेवल-2 व कोविड केयर सेंटर का संचालन होने के कारण सामान्य मरीजों की ओपीडी बंद है। सीएचसी और पीएचसी में सामान्य मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी संचालित हो रही है।
जिला मुख्यालय के सामान्य मरीजों के इलाज के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। टेलीमेडिसिन के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के फोन पर परामर्श लेकर सामान्य मरीज इलाज करा सकते है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां शुरु कर दी गई है। संयुक्त जिला चिकित्सालय में 25 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड तैयार किया जा रहा है।
यहां पर ब्लैक फंगस के मरीजों के जांच व इलाज के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। ब्लैक फंगस को देखते हुए पोस्ट कोविड वार्ड में फिजीशियन, सर्जन, नेत्र रोग, ईएनटी सर्जन एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की डिमांड शासन स्तर पर भेजी गई है। जल्द ही इंजेक्शन भी उपलब्ध हो जाएगी।
जिले में ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। जिले के तुलसीपुर ब्लॉक में एक महिला शहनाज बानो 15 दिन पहले कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुई थी। बाद में इन्हें तेज दर्द की समस्या हुई। हालत गंभीर होने पर इन्हें चरक हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया।
जांच के बाद इनके दिमाग में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस का यह पहला केस है। महिला का इलाज चरक हॉस्पिटल लखनऊ में चल रहा है।