फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP's public relations intensified with the Gram Basti Chalo campaign

Balrampur News: ग्राम बस्ती चलो अभियान से तेज हुआ भाजपा का जनसंपर्क

Fri, 10 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP's public relations intensified with the Gram Basti Chalo campaign
फोटो-19- नगर में लोगों को पत्रक देते भाजपा पदा​धिकारी। स्रोत पार्टी
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क जारी है। भाजपा के पदाधिकारी सीधे लोगों के बीच संवाद कर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा तुलसीपुर के शक्ति केंद्र विशुनपुर खैरहनिया, बूथ संख्या 381 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान पार्टी की तरफ से प्रकाशित पत्रक का वितरण भी किया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार यादव और बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह बलरामपुर नगर के विशुनपुर वार्ड, बूथ संख्या 93 पर ग्राम बस्ती चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने पत्रक बांटकर और लोगों से संपर्क कर सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष आनंद राज श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष अविनाश शुक्ल व नगर मंत्री मनोज यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed