फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP took out tractor rally and told itself to be friendly to farmers

ट्रैक्टर रैली निकाल भाजपा ने खुद को बताया किसानों का हितैषी

Mon, 29 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP took out tractor rally and told itself to be friendly to farmers
बलरामपुर। कृषि कानूनों की वापसी के बीच सोमवार को भाजपाईयों ने जिला मुख्यालय पर किसानों के साथ भव्य ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों का सच्चा हितैषी बताया और कहा कि भाजपा सरकारें किसानों का विशेष ख्याल रख रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तुलसीपुर रोड कालीथान गांव से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता वीर विनय चौराहा होते हुए तहसील गेट पर पहुंचे। तहसील गेट पर यह रैली जनसभा में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सिद्धार्थ अवस्थी, राज्यमंत्री पल्टूराम, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा हरीश श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने कृषि कानून को लेकर जिस तरह से किसानों को भड़काया यह पूरी तरह से प्रायोजित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कृषि कानून वापस लेकर यह साबित कर दिया है कि वह किसानों के साथ है। किसान देश की दिशा और दशा तय करते हैं। भाजपा सरकारों ने जिस तरह किसानों के हित मं काम किया है वह आज तक किसी ने नहीं किया।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री रवि कुमार मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा डॉ. अजय सिंह पिंकू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामदयाल यादव, जिलाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह आदि ने तहसील गेट पर रैली का भव्य स्वागत किया और मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रैली के आयोजन में किसान मोर्चा महामंत्री अश्वनी मिश्रा तथा जिला कार्य समिति सदस्य अपूर्व प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed