फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP's celebration celebrated after the removal of Article 370

एक विधान, एक संविधान का सपना हुआ पूरा

Fri, 09 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's celebration celebrated after the removal of Article 370
बलरामपुर। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भाजपाइयों ने शुक्रवार को पीपल चौराहे पर उत्सव मनाया। कश्मीर हो या गुवाहाटी व अपना देश अपनी माटी के नारो से चौराहा गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। पूरे देश में एक विधान, एक निशान एवं एक संविधान का सपना पूरा हो गया है।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि आज पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है। अब जम्मू कश्मीर भी विकास से अछूता नहीं रहेगा। वहां के लोग तरक्की कर खुशहाल बनेंगे। जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, बृजेन्द्र तिवारी, विजय गुप्ता, पवन शुक्ला, मंटू सिंह, विनोद गिरि, करूणेश सिंह, ऋषभ सिंह व अंशुमाली भारतवंशी आदि ने अनुच्छेद 370 हटाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed