{"_id":"6134f9928ebc3e60f10dfd56","slug":"bjp-is-strangling-democracy-inderjit-saroj-balrampur-news-lko59421335","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का गला घोंट रही है भारतीय जनता पार्टी: इन्द्रजीत सरोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का गला घोंट रही है भारतीय जनता पार्टी: इन्द्रजीत सरोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में लोकतंत्र का गला घोंट रही है। विपक्षी पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। दलित, पिछड़ा, किसान व नौजवान परेशान है। आगामी विधान सभा चुनाव में बहन जी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएंगी। कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही है। आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में 350 से अधिक सीटों पर जीत कर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
यह बातें रविवार को समाजवादी पार्टी की जनादेश यात्रा लेकर बलरामपुर पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने सपा कार्यालय लोहिया भवन के परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर तथा डा. लोहिया के सपनों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है। इसीलिए मैने सपा के साथ रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव का पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव, जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, पूर्व विधायक जगराम पासवान, मशहूद खां, अनवर महमूद, परवेज उमर, वसीम खान, पूर्व प्रमुख शफीक अहमद, इकबाल जावेद, ओंकार पटेल तथा डा. कासिम अनवर हाशमी ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नफीस मेकरानी ने किया।
सपाइयों ने दम खम के साथ आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को जीताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डा. आंबेडकर के सपनों को साकार करने का भी संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय महासचिव का जनपद की सीमा पर जुलूस के साथ सपाइयों ने अगुवानी की। इस अवसर पर गोविंद शिल्पकार ने इंद्रजीत सरोज को साइकिल भेंट कर उनका स्वागत किया।
महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष शिल्पाराज ने स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश यादव, नुरुल हसन, विकास मंत्री, राम निवास मौर्या, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी, संजय यादव, मोनू सिंह, राजाराम गौतम व एजाज मलिक सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।