फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp,balrampur,temple

जीत के बाद ईश वंदना के लिए मंदिर पहुंचे प्रत्याशी

Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp,balrampur,temple
फोटो-6-बलरामपुर में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाते राम प्रताप वर्मा।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को संपन्न हो गई। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा व एक विधानसभा क्षेत्र में सपा के नवनिर्वाचित विधायक ने जीत का परचम फहराया है। एक माह तक दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे नवनिर्वाचित विधायक ने गुरुवार की रात चैन की नींद ली। सुबह उठने के बाद किसी ने घर में पूजा की तो किसी ने मंदिर पहुंचकर देवी देवताओं का दर्शन किया। चुनाव जीतने वाले घर बधाई देने वालों का सुबह से लेकर शाम तक तांता लगा रहा। चुनाव कार्यालय पर पूरे दिन कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

पल्टूराम ने लिया पूर्व मंत्री का आशीर्वाद
बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने गए पल्टूराम ने सुबह घर में ही पूजा अर्चना की। वह चुनाव कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं से मिले और सभी के प्रति आभार जताया। चुनाव में मिली जीत का श्रेय पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक व क्षेत्र की जनता को दिया। चुनाव कार्यालय से निकल कर वह पूर्व गन्ना मंत्री हनुमंत सिंह के घर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मां पाटेश्वरी की शरण में पहुंचे कैलाश नाथ
तुलसीपुर से विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले विधायक कैलाश नाथ शुक्ल शुक्रवार को मां पाटेश्वरी की शरण में पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने तुलसीपुर बाजार में पदाधिकारियों से मुलाकात की और चुनाव में समर्थन व सहयोग के लिए आभार जताया। चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए जीत की बधाई दी। शाम को वह भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के साथ मनाई जीत की खुशी
उतरौला से लगातार दूसरी बार विधायक बने राम प्रताप वर्मा सुबह शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचकर मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी का आशीर्वाद लेने के बाद वह अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशियां मनाई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रदेश में भाजपा की सफलता के लिए बधाई दी।

पूर्व मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गैसड़ी से चौथी बार विधायक चुने गए पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सुबह बलरामपुर स्थित आवास पर पूजा अर्चना करने के बाद डॉ. एसपी यादव सबसे पहले कार्यकर्ताओं से मिलने अपने क्षेत्र गैसड़ी पहुंचे। क्षेत्र भर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर अपने नेता का स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए क्षेत्र की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करने तथा सबके सुख दुख में बराबर भागीदार बनने का आश्वासन दिया।

फोटो-5-बलरामपुर में मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन करते कैलाश नाथ शुक्ला।-संवाद

फोटो-5-बलरामपुर में मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन करते कैलाश नाथ शुक्ला।-संवाद- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed