फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   bjp

सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को और मजबूत बनाने में जुटी भाजपा

Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bjp
बलरामपुर। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को और मजबूत बनाने में जुट गई है। उतरौला व गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में बैठक कर सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान 25 नवंबर को सीतापुर में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर गैसड़ी में स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के पचपेड़वा, गैसड़ी, गनेशपुर, बालापुर एवं पिपरा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नरायन मिश्र ने कहा कि विधान सभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाए। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम युद्घ स्तर पर होना चाहिए। पार्टी के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाए। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाई जाए। सीतापुर में 25 नवंबर को होने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उनको वहां तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

गैसड़ी विधायक शैलेश कुुमार सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि यह क्षेत्र पार्टी के किसी भी कार्यक्रमों में पीछे नहीं रहेगा। अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की भागीदारी सम्मेलन में कराई जाएगी। इसी तरह उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रवि कुमार मिश्रा, दयाराम प्रजापति, धर्मेन्द्र पांडेय, गोविंद प्रसाद पांडेय, राम देव वर्मा, अमित जायसवाल, परमजीत सिंह पम्मी, शक्ति सिंह व सुधीर श्रीवास्तव सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed