{"_id":"614770bd8ebc3e916c20909a","slug":"bjp-balrampur-news-lko5963079139","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में कानून व्यवस्था का बजा डंका, ध्वस्त हो गई माफियाओं की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में कानून व्यवस्था का बजा डंका, ध्वस्त हो गई माफियाओं की लंका
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते श्रम एवं सेवा योजन विभाग के
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया है। इस दौरान प्रदेश में माफियाओं और गुंडों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से अब समृद्ध राज्य बना दिया है। मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ गरीबों को उनका हक भी मिल रहा है।
यह बातें रविवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर जिले में पहुंचे सूबे के श्रम एवं सेवा योजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी लोगों को सुनाया गया। कार्यक्रम में संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत 10 लाभार्थियों को साइकिल व छात्रवृत्ति वितरित की गई। दो लाभार्थियों को आवास योजना का स्वीकृत पत्र दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दो लाभार्थियों को टेलरिंग व कारपेंटर किट, दो महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल स्वीकृत पत्र, दो कृषक सहायता समूह को कृषि यंत्र, दो कृषकों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना का स्वीकृत पत्र, दो लाभार्थियों को शादी अनुदान का स्वीकृत पत्र दिया गया।
इस दौरान दो लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना, दो युवक मंगल दल को खेल किट, दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, दो लाभार्थियों को शौचालय तथा पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश प्रगति की तरफ अग्रसर है। कानून व्यवस्था का डंका बजने से पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माफियाओं तथा गुंडों की लंका ध्वस्त हो गई है। राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की गई है। साढ़े चार लाख युवाओं को बिना भेदभाव व घूसखोरी के नौकरी दी गई। दो करोड़ से
विज्ञापन
अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया।
कोरोना का बेहतर प्रबंधन कर इस महामारी के रथ को रोका गया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह ने भी लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में यह दावा किया गया कि 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन सुविधा से जोड़कर प्रदेश सरकार ने कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा बीएसए डॉ. रामचंद्र समेत तमाम अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा लाभार्थी मौजूद रहे।