{"_id":"60f9b3158ebc3e6d885eec77","slug":"bjp-balrampur-news-lko5880307190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी कराएं जनसमस्याओं का निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी कराएं जनसमस्याओं का निराकरण
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के पचपेड़वा में आयोजित जिला कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भ?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को पचपेड़वा स्थित मैरिज हॉल में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ कई प्रस्ताव पेश किए गए। पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से गांव में प्रवास कर जनसमस्याओं के निराकरण की बात कही गई।
मुख्य अतिथि व भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री नीरजा वर्मा ने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी गांव में जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए जनहित के कार्यों से उन्हें अवगत कराएं। वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों तथा सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी जनता को दी जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों से निरंतर गांव में प्रवास करने की बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। पार्टी के सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में लगें और लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चंद्रराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह आदि ने भी बैठक को संबोधित करते हुए सुझाव दिया।
बैठक के अंत में संयोजक व गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर के प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, कुसुम चौहान, डीपी सिंह, डॉ. अजय सिंह, बृजेंद्र तिवारी, मंजू तिवारी व संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।