फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Big potholes in NH invite death in Balrampur

Balrampur: मौत को दावत देते एनएच में बने बड़े-बड़े गड्ढे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 06 Oct 2023 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

ट्रक के द्वारा छोटी पुलिया को तोड़ते हुए डामरीकृत सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया एवं वाहन बड़ा गड्ढा बन गया जिसे आज तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा ठीक नहीं कराया जा सका है। 

विज्ञापन
Big potholes in NH invite death in Balrampur
मौत को दावत देते एनएच में बने बड़े-बड़े गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में करीब 20 दिन पूर्व ट्रक के साइड लेने के दौरान सड़क के किनारे की मिट्टी बारिश के कारण भसक गई जिससे ट्रक छोटी पुलिया को तोड़ते हुए खाई में गिर गया था। जिससे डामरीकृत सड़क को तोड़ते हुए बड़ा गड्ढा हो गया था। बारिश से लगातार डामरीकृत सड़क भसक रहा है जिससे कभी भी मार्ग बाधित हो सकता है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि 14 सितंबर की देर शाम जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में चावल लोड ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था। वही विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक आ रहा था। चालक के द्वारा ट्रक को साइड देने के लिए ट्रक को रोड पटरी में उतरा जिसके बाद रोड पटरी की मिट्टी भासक गई और ट्रक खाई में जा गिरा था। ट्रक के द्वारा छोटी पुलिया को तोड़ते हुए डामरीकृत सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया गया एवं वाहन बड़ा गड्ढा बन गया जिसे आज तक राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा ठीक नहीं कराया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed