{"_id":"628e79f25f14c448533df36d","slug":"bhumi-poojan-amrit-sarovar-yojana-balrampur-news-lko6322461142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत सरोवर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत सरोवर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर के क्यामजोत गांव में अमृत सरोवर का फावड़ा चलाकर नींव रखती डीएम श्रुति।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने व वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने श्रीदत्तगंज ब्लॉक के क्यामजोत गांव में भूमिपूजन कर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 1.12 एकड़ भूमि में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रुति ने गुरुवार को क्यामजोत गांव में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन करके किया। अमृत सरोवर के निर्माण के लिए डीएम ने स्वयं श्रमदान करते हुए लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि अमृत सरोवर का निर्माण 1.12 एकड़ भूमि में 29 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। अमृत सरोवर को पिकनिट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए तालाब के चारों तरफ पथवे का निर्माण कराने के साथ रंग बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का नक्शा बनाया जाए। सरोवर का निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। डीएम ने ग्राम पंचायत कांदभारी में अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ रिया केजरीवाल, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, बीडीओ श्रीदत्त गंज सागर सिंह, डीसी मनरेगा सूबेदार सिंह, ग्राम प्रधान क्यामजोत मनीता यादव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी गायत्री मौर्या आदि मौजूद रहे।