फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   B.Ed degree holders raised hue and cry regarding eligibility of primary teachers

Balrampur News: प्राइमरी शिक्षक की पात्रता को लेकर बीएड डिग्री धारकों ने भरी हुंकार

Sun, 03 Sep 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
B.Ed degree holders raised hue and cry regarding eligibility of primary teachers
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज से रैली निकालकर विरोध जताते बीएड डिग्रीधारक।
बलरामपुर। प्राइमरी शिक्षक की पात्रता को लेकर बीएड डिग्री धारक लामबंद हो गए हैं। अखिल भारतीय बीएड न्याय समिति के बैनर तले बीएड डिग्री धारकों ने रविवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्राइमरी शिक्षक के लिए बीएड डिग्री धारकों को पात्र माने जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बीएड डिग्री धारक हरिओम पांडेय, श्रीधर मिश्र, दीपक पांडेय, प्रशांत सिंह, तरुण कुमार, कृष्ण कुमार, शिवपाल, अंकुर तिवारी, विशाल कुमार, अनुशा व रितेश आदि ने अखिल भारतीय बीएड न्याय समिति के बैनर तले एमएलके महाविद्यालय से रैली निकाली। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नैक द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से बीएड किया है। इसके बावजूद पिछले माह सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कौंसिल फाॅर टीचर एजूकेशन द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया, जिसमें बीएड अभ्यर्थियों को भी प्राइमरी शिक्षक के लिए पात्र माना गया था। यह नोटिफिकेशन रद्द होने से बीएड डिग्री धारकों के साथ अन्याय हुआ है। इन लोगों ने प्रधानमंत्री से मांग किया है कि इस संबंध में सरकार हस्तक्षेप करते हुए बीएड डिग्री धारकों को प्राइमरी शिक्षक के लिए पात्र घोषित करे। रैली के अंत में बीएड डिग्रीधारकों ने अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन सदर लेखपाल को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed