{"_id":"62c0816fe2d6b66ca67a00e8","slug":"ban-plastic-balrampur-news-lko6378624121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक की बिक्री करने वालों पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक की बिक्री करने वालों पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे पर पॉलीथीन प्रयोग न करने की शपथ लेते लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक के उत्पादों की बिक्री करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जिलेभर में शनिवार को प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग न करने की लोगों को शपथ दिलाई गई। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक के उत्पादों का उपयोग बंद करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर एक जुलाई से प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। तीन जुलाई से छापा मारकर अभियान शुरू किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के सफाई प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सफाई के दौरान निकलने वाले प्लास्टिक के उत्पादों को एमआरएफ सेंटर पर एकत्रित किया जा रहा है। एमआरएफ सेंटर पर एकत्रित प्लास्टिक के उत्पादों को बाहर की एक संस्था को नष्ट करने के लिए दिया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी आदर्श कुमार वर्मा ने बताया कि जागरूकता लाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार के बोर्ड लगाए गये हैं। प्लास्टिक के उत्पादों का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। (संवाद)