फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Two young men died and one was seriously injured in a head-on collision between two bikes.

Accident in Balrampur: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Sun, 08 Mar 2026 07:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज तराई (बलरामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज तराई (बलरामपुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 08 Mar 2026 07:04 PM IST
सार

बलरामपुर के महाराजगंज तराई में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कौवापुर में गन्ना कांटा के पास हुआ।

विज्ञापन
Balrampur: Two young men died and one was seriously injured in a head-on collision between two bikes.
दुर्घटना के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो सगे भाई सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल एक युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा कौवापुर गांव के पास खरझार नाला स्थित गन्ना कांटा के समीप हुआ। सुगानगर ग्राम पंचायत निवासी अजय उर्फ छोटू (18) अपने छोटे भाई मनोज लोधी (20) के साथ रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से दवा लेने इकौना जा रहे थे। बाइक मनोज चला रहे थे। इसी दौरान जयनगरा ग्राम पंचायत निवासी शकील (19) कौवापुर बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। कौवापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मनोज लोधी और शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed