फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur topped in public hearing

जनसुनवाई निस्तारण में बलरामपुर अव्वल

Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Balrampur topped in public hearing
बलरामपुर। जनसुनवाई निस्तारण में बलरामपुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शासन स्तर से दिसंबर माह की जारी रैंकिंग में बलरामपुर ने फिर से पहला स्थान हासिल किया है। आठ महीनों से लगातार बलरामपुर जिला नंबर एक पर काबिज रहा है। जनसुनवाई में शानदार उपलब्धि पर शासन ने जिले के पुलिस अफसरों व कर्मियों को बधाई दी गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि दिसंबर 2019 में शासन की तरफ से जारी प्रदेश की रैंकिंग में बलरामपुर जिले को जनसुनवाई निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। लगातार आठ महीनों से बलरामपुर जनपद पूरे प्रदेश में जनसुनवाई पोर्टल के निस्तारण में नंबर एक पर काबिज रहा है। शासन स्तर से निर्धारित पांच बिंदुओं के तहत कुल 10 बिंदुओं पर जनसुनवाई की मासिक समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले की पुलिस 10 बिंदुओं के मानकों को शत-प्रतिशत पूरा कराकर लगातार प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक कायम कर रही है। जनसुनवाई के नोडल अधिकारी व एएसपी अरविंद मिश्र लगातार जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों व अन्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए सभी अधिकारियों को एएसपी की तरफ से दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। आईजीआरएस प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक योगेंद्र यादव, एसआई मायाराम, आरक्षी उमेश चंद्र भारती, रामू गुप्ता, अंकित वर्मा व सरोजनी सिंह के शानदार प्रयास से बलरामपुर जिले को जनसुनवाई निस्तारण में लगातार प्रथम रैंक प्राप्त हो रहा है। एसपी ने एएसपी समेत जनसुवाई के सभी अफसरों व कर्मियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed