{"_id":"62322ed235ba75347b64221c","slug":"balrampur-holi-balrampur-news-lko622106984","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंग में सराबोर होने को तैयार लोग 17-21-26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंग में सराबोर होने को तैयार लोग 17-21-26
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर में पिचकारी व रंगों की खरीदारी करते लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। होली त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से लेकर देरशाम तक लोग होली की खरीदारी कर रहे है। बच्चे रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारियों की खरीददारी जमकर कर रहे है। स्कूलों में भी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
बाजार में होली के त्यौहार की खरीदारी के लिए दुकानों पर भारी भीड़ दिखी। मावा, मेवा व अन्य लजीज व्यंजनों के लिए लोगों ने जमकर खरीददारी की। होली के लिए नये कपड़ों की खरीददारी भी काफी तेज दिखी। लोग कपड़े, जूते, मिठाई व चिप्स-पापड़ आदि खरीदते नजर आए।
पिचकारियों की जमकर हुई खरीदारी
बाजारों में होली के लिए परंपरागत पिचकारियों के साथ-साथ मोदी-योगी, छोटा भीम, मिकी मासउ व बुलडोजर आदि पिचकारियों की जबरदस्त डिमांड दिखी। 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की पिचकारियां बच्चों की खास पंसद बनी। बेन-10, छोटा भीम व मिकी माउस कार्टून छपी पिचकारियां बच्चे खूब खरीद रहे है। रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री भी खूब रही। बच्चे तथा अभिभावक हर्बल तथा स्वदेशी रंगों की खरीदारी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
होली में इन बातों का रखें ख्याल
केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें।
मिलावटी सामान खरीदने से बचें।
बच्चों को खतरनाक रंगों से दूर रखें।
होली के हुड़दंड में नशा करने से बचें।
आंख व त्वचा पर रंग का कुप्रभाव दिखने पर तत्काल डाक्टर से सलाह लें
इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें फोन
डीएम-9454417536, एडीएम-9454417607, एसपी-9454400256, एएसपी-9454401028, फायर सर्विस-101, एंबुलेंस-108, डायल यूपी-112, ईओ नगर पालिका बलरामपुर-9532875956, सीएमओ-9454455272
स्कूलों में जमकर मनाई होली
बुधवार को होली की छुट्टी से पूर्व बच्चों ने जमकर होली खेली। गुरुकुल अकादमी महेशभारी बच्चों ने अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। प्रबंधक उमेश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय की छात्र गौरव मिश्रा व रितिका ने नृत्य प्रस्तुत किया। अनामिका, आराध्या व रितिका ने रंगोली बनाकर होली की बधाई दी। प्रधानाचार्य गुरुदेव विश्वकर्मा, शरद शुक्ला, शिव कुमार, रेनू, शालिनी, सुरभि, खुशबू, सुमन, सीमा, नीतू व अंकिता आदि मौजूद रहे। इसी तरह पायनियर पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी इंटर कालेज, सेंट जेवियर्स विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर व बाल भारती इंटर कालेज में भी बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
1503 स्थानों पर होलिका दहन
जिले में 13 थाना क्षेत्रों के चिह्नित किए 1503 स्थानों पर गुरुवार रात होलिका दहन किया जाएगा। लोगों ने होलिका दहन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सभी थानों की फोर्स में होलिका दहन स्थलों का जायजा लेकर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
70 स्थानों पर नगर पालिका ने पहुंचाई लकड़ी
नगर में होलिका दहन होने वाले 70 स्थानों पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर की तरफ से तीन-तीन क्विंटल लकड़ी मुफ्त दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि सभी होलिका दहन स्थलों के आस पास साफ सफाई, चूने व पानी का छिड़काव कराया जाएगा। होली के दिन सुबह चार बजे से रात्रि 10 बजे तक पानी की सप्लाई जारी रहेगी। बिजली न रहने पर जनरेटर जनरेटर चलाया जाएगा। प्रत्येक होलिका दहन स्थलों पर तीन-तीन क्विंटल लकड़ी पहुंचा दी गई है।
होली जलाने का शुभ मुहूर्त
गुरुवार रात 12 बजकर 40 मिनट से मध्यरात्रि 1 बजे तक होली जलाने का शुभ मुुहूर्त है। रात 12.40 बजे से पहले भद्रा नक्षत्र होने के कारण होली जलाना शुभ नहीं होगा। यह जानकारी पंडित बजरंगी प्रसाद शास्त्री ने दी है।
सौहार्दपूर्वक मिलजुल कर मनाएं होली
होली त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है। मिलजुल कर त्योहार मनाने से त्योहार की खुशियां और भी दोगुनी हो जाती है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी लोगों की होती है। होली के दिन ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरों की भावना आहत हो।
अराजकतत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई
होली त्योहार के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांतिपूर्वक व सौहार्द के साथ एक-दूसरे से मिलकर होली त्योहार मनाएं। होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सनातन संस्कृति में होली रंगों से सराबोर हर्षोल्लास का त्योहार है। इस त्योहार को आपसी भाईचारे का प्रतीक बनाते हुए मिल जुलकर होली मनाएं। होली मनाते समय यह ध्यान रखें कि आपके व्यवहार से किसी को कष्ट न हो।
दूसरों की भावनाओं का रखे ख्याल
किसी भी त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने पर उसकी खुुशियां दोगुनी हो जाती है। त्योहार के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरों की भावना को ठेस पहुंचे। होली और शबे बारात एक साथ पड़ रही हैं। सभी लोग एक-दूसरे की भावना का ख्याल रखते हुए मिल जुलकर त्योहार मनाएं।
केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचें
होली त्योहार में केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए। हर्बल अबीर-गुलाल से ही होली खेलें। होली खेलते समय यदि रंग आंख में पड़ जाए तो उसे साफ पानी से धो लें। यदि आंख में जलन हो या फिर अन्य कोई परेशानी हो तो डाक्टर से परामर्श अवश्य लें।