फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,heart attack

Balrampur News: सर्द मौसम में बीमारी बढ़ा रही परेशानी, हार्टअटैक से शिक्षामित्र की मौत

Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
balrampur,heart attack
बलरामपुर। सर्द मौसम के साथ ही बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जनकपुर में हार्टअटैक से शिक्षामित्र की मौत हो गई। वहीं, निमोनिया व ब्रेन स्ट्रोक के भी मरीज बढ़ने लगे हैं। लगातार पांचवें दिन भी लोग सर्दी से परेशान दिखे। खेती किसानी पर भी असर पड़ने लगा है। जिले का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी और जानलेवा साबित होने लगी है। जरवा के प्राथमिक विद्यालय जनकपुर में तैनात शिक्षामित्र लालजी (52) की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे ब्रह्मलाल प्रजापति ने बताया कि उनके पिता हाई ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारी से परेशान थे। लखनऊ से उनका इलाज चल रहा था। रात में एकाएक तबीयत खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय का कहना है कि इस मौसम में सांस व हृदय रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। मॉर्निंग वॉक से परहेज करें। घर में ही नियमित व्यायाम करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाएं चलने के कारण गलन भरी सर्दी से लोग परेशान दिखे। इसका असर यातायात पर भी पड़ा। रोडवेज ने यात्रियों की संख्या कम होने के कारण दिल्ली व कानपुर रूट की चार बसों को कैंसिल कर दिया। वहीं, गोमती नगर इंटरसिटी 11 मिनट व डेमो 35 मिनट की देरी से पहुंची।
इंतजाम न होने से बढ़ी मुश्किल
बलरामपुर व झारखंडी रेलवे स्टेशन पर अभी तक रैन बसेरा नहीं बना है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, महराजगंज तराई क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, हरिहरनगर चौराहा ,चौक मंदिर, कौवापुर बाजार में अलाव का प्रबंध न होने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। दिनेश यादव, अब्दुल्ला, शिव सिंह, ननके ने बताया कि अलाव की व्यवस्था नहीं है।

फसलों पर दिख रहा पाले का असर
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय प्रकाश व केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सियाराम कनौजिया ने बृहस्पतिवार को सिशहनिया घोपलापुर, हरैय्या व जगदीशपुर गांव का भ्रमण किया। किसानों से संवाद करते हुए कहा कि कम तापमान के कारण फसलों पर पाले का असर देखा जा रहा है। इससे बचाव के लिए सबसे पहले फसलों में हल्की सिंचाई कर दें। गेहूं की फसल में सिंचाई के उपरांत यूरिया का छिड़काव करें। सरसों की फसल में एक प्रतिशत गंधक का घोल बनाकर छिड़काव करें। आलू की खड़ी फसल में मैनकॉजेब व कार्बेंन्डाजिम को तीन ग्राम प्रति लीटर में मिलाकर छिड़काव करके फसल को पाले के प्रभाव से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed