{"_id":"68fcf9cab15135cf08022d51","slug":"balrampur-dominates-the-divisional-science-exhibition-balrampur-news-c-99-1-brp1010-135762-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी बलरामपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी बलरामपुर का दबदबा
विज्ञापन
गोंडा के जीआईसी में मॉडल प्रस्तुत करती छात्रा नेहा। स्रोत विभाग
बलरामपुर। जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गोंडा में आयोजित मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी (टीएलएम) में जिले की प्रतिभाओं ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मार्ग प्रशस्त किया है।
जूनियर वर्ग में फारिहा शफीक (बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज) ने स्मार्ट सिटी के मॉडल को प्रस्तुत किया, जिसमें तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया गया। उनके इस मॉडल ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और प्रथम स्थान दिलाया। सीनियर वर्ग में आदित्य दूबे ने वायुयान और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर आधारित मॉडल तैयार किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार एमडीके इंटर कॉलेज की सादिया बानो ने जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान और नागरिक शास्त्र विषयों में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा। राजकीय इंटर कॉलेज गैंसड़ी के लाल बहादुर और राजकीय हाईस्कूल देवरिया मुबारकपुर की नेहा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपदीय मोटिवेशनल शिक्षक आशीष कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाने और उनके मॉडल को और बेहतर बनाने में शिक्षकों और प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि मंडलीय स्तर पर चार सर्वोत्तम मॉडल्स में तीन जिले के विद्यार्थियों हैं, जिससे जिले में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई प्रेरणा मिली है।