{"_id":"62585da8b0689131f236ba5b","slug":"balrampur-balrampur-news-lko626147723","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता ने एंबुलेंस में जन्मा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता ने एंबुलेंस में जन्मा बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अस्पताल तक पहुंचने में देरी होने पर गुरुवार को एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया गया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता को बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचाकर दोनों की सेहत की जांच की गई। सामान्य प्रसव होने पर प्रसूता के परिजनों ने खुशी जताई। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की है।
108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन उमेश मिश्र ने बताया कि तुलसीपुर ब्लॉक के विजईडीह गांव में तैनात आशा ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि पुजारी यादव की पत्नी सीता देवी (30) को अस्पताल ले जाकर संस्थागत प्रसव कराना है। सूचना मिलते ही मात्र 15 मिनट के अंदर प्रसूता के घर विजईडीह गांव में पहुंच गए। एंबुलेंस में प्रसूता को लेकर अस्पताल के लिए निकले।
रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर पायलट को एंबुलेंस रोकने के लिए कहा गया और आशा की मदद से एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सामान्य प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी कौवापुर में भर्ती करा दिया गया। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्रसूता के परिजनों ने खुशी जताते हुए एंबुलेंस के स्टाफ को धन्यवाद दिया।