{"_id":"69dfd144edbbd14388062c50","slug":"bahubali-banarasi-silk-and-chiffon-sarees-are-in-great-demand-balrampur-news-c-99-1-brp1003-146405-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाहुबली, बनारसी सिल्क व शिफाॅन साड़ियों की मची धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाहुबली, बनारसी सिल्क व शिफाॅन साड़ियों की मची धूम
Wed, 15 Apr 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो-46- नगर के बहराइच मार्ग पर दुकान पर साड़ी देखते ग्राहक। संवाद
बलरामपुर। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों से बाजार सज गए हैं। बाजार में लहंगे, सूट व शेरवानी की तमाम वैराइटी उपलब्ध हैं। बाजार में कपड़ों की खरीदारों के लिए दिन भर भीड़ उमड़ रही है। दूल्हा-दुल्हन के परिजन भी अपने लिए कपड़े खरीदने में जुटे हैं। बाजार में इस समय मार्बल शिफॉन, बनारसी एंब्रॉयडरी, बाहुबली और बनारसी सिल्क साड़ियों की खूब डिमांड है।
सहालग के चलते ग्राहकों के स्वागत में बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। शहर के मुख्य बाजार, चौक उत्तर लाइन, बहराइच सड़क, भगवतीगंज चौराहे पर साड़ियों की दुकान में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। इन दुकानों में तरह-तरह की डिजाइन की साड़ियाँ मौजूद हैं। नगर के बहराइच मार्ग स्थित कपड़ा व्यवसायी शिव कुमार कशौधन ने बताया कि दुल्हन के लिए इस समय वेलवेट लहंगा, बनारसी व नेट लहंगों की खरीदारी हो रही है। दूल्हा अपने लिए जोधपुरी शेरवानी व इंडो-वेस्टर्न सूट ज्यादा खरीद रहे हैं। दो दिनों में पांच लाख से अधिक का व्यवसाय हुआ है। इसी तरह दुकानदार रमेश कुमार ने भी बताया कि करीब छह लाख तक की खरीद हुई है। इसी तरह शादी समारोह में पहनने के लिए महिलाएं मार्बल शिफॉन, बनारसी एंब्रॉयडरी, बाहुबली और लक्ष्मी पति साड़ियां पसंद कर रही हैं। उनकी दुकान में बनारसी एंब्रॉयडरी साड़ियों की कई वैराइटी हैं। यह साड़ियां 500 से लेकर 3000 रुपये तक के अलग-अलग डिजाइन हैं। गोंडा मार्ग स्थित दुकानदार किशोरी ने बताया कि बाहुबली और लक्ष्मी पति साड़ियों की बिक्री ज्यादा हो रही है। 650 रुपये से लेकर 5600 रुपये तक कई वैराइटी की साड़ियां उपलब्ध हैं। सिविल लाइन की रिंकी ने बताया कि उनके भाई की शादी है। 2500 रुपये में बनारसी साड़ी खरीदी है। खलवा की यासमीन ने बताया कि उनके भाई की शादी बुधवार को है। शादी में पहनने के लिए बाहुबली साड़ी खरीदी है।