फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bad food items should not be supplied in council schools

परिषदीय विद्यालयों में खराब खाद्य सामग्री न हो आपूर्ति

Sat, 27 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bad food items should not be supplied in council schools
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की खाद्य सामग्री शुद्घ एवं ताजा हो तथा बच्चों को दिए जाने वाला दूध व फल भी शुद्ध हो इस बात को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अब सतर्क हो गया है। विभाग ने कई परिषदीय विद्यालयों में जाकर मिड डे मील की खाद्य सामग्री का नमूना लिया। यह नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला, प्राथमिक विद्यालय धुसाह, उच्च प्राथमिक विद्यालय इटईमैदा तथा कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर से बच्चों के लिए मिड डे मील में बनी तहरी का नमूना इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इन विद्यालय के बच्चों को शाकाहारी तथा मांसाहारी खाद्य पदार्थों के शुद्धता की पहचान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को यह भी बताया गया कि प्रिंटेड तथा लिखे हुए कागज पर रखकर भोजन करने से नुकसान होता है। इन कागजों पर गर्म भोजन रखने से स्याही का केमिकल भोजन के साथ पेट के अंदर जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत व बृजेश कुमार वर्मा ने स्कूलों में दिए जाने वाले दूध व फल का नमूना लेकर भी जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed