{"_id":"60085bbe8ebc3e2e5506556e","slug":"back-paper-improvement-exam-to-be-held-from-today-in-mlk-college-balrampur-news-lko5608630105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलके कॉलेज में आज से होंगी बैक पेपर\/इंप्रूवमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलके कॉलेज में आज से होंगी बैक पेपर/इंप्रूवमेंट परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज केंद्र पर 21 जनवरी से बैक पेपर/इंप्रूवमेंट परीक्षा प्रारंभ होंगी। कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को बैठाने व उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बुधवार को बताया कि 21 से 29 जनवरी तक परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर बलरामपुर व श्रावस्ती के करीब 50 महाविद्यालयों के 1500 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। कोविड 19 महामारी को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी कराई जाएगी। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा कक्ष में सचल दस्ते नकलचियों पर नजर रखेंगे। केंद्र पर सैनिटाइजर के साथ मास्क लगाकर परीक्षार्थियों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।