फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   award,photograph

फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
award,photograph
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्म? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले की विभिन्न विशेषताओं पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 32 लोगों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं द्वारा खींची गई फोटोग्राफ सरकारी कार्यालयों में लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 30 जून तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य/वन्य जीव, ऐतिहासिक विरासत व इमारतें तथा मूड एवं इमोशन थीम पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 90 फोटोग्राफ प्रस्तुत किए गए। प्राकृतिक सौंदर्य/वन्य जीव तथा मूड एवं इमोशन थीम के लिए श्रीदत्तमंज ब्लॉक के अक्षय कुमार को प्रथम स्थान मिला। ऐतिहासिक विरासत एवं इमारत थीम वाले फोटोग्राफ के लिए सदर ब्लॉक के ग्राम घूघुलपुर निवासी आलोक कुमार को प्रथम स्थान हासिल हुआ। सम्मान समारोह में कृषि सचिव अनुुराग यादव, जिलाधिकारी श्रुति एवं मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कृषि सचिव ने विजेताओं से संवाद करते हुए उनके फोटोग्राफी प्रतिभा की सराहना भी की। डीएम ने कहा कि विजेताओं के फोटोग्राफ को सरकारी कार्यालयों में लगाया जाएगा। सम्मान समारोह में प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, डीडीओ गिरीश चंद पाठक, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस गोविंदराम, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार एवं जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed