{"_id":"61f440be8b088d11f25b9ef3","slug":"award-balrampur-news-lko61540331","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर के एनसीसी बटालियन में शहीद सैनिक के परिजन को सम्मानित करते कमांडिंग आफिर कर्नल अरविंद ?
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
बलरामपुर। यूपी एनसीसी 51वीं बटालियन की तरफ से गणतंत्र दिवस पर शहीदों को शत-शत नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल अरविंद सूद ने शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बताया कि बटालियन क्षेत्र में आने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए चार सैनिक परिवारों को आमंत्रित किया गया। तीन परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। 1971 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मन सेना से युद्ध करते हुए शहीद होने वाले लांस नायक स्वर्गीय लल्लू सिंह, कैप्टन स्व. श्रीपति तथा 1999 में एक उग्रवादी हमले में शहीद होने वाले स्व. अनिल कुमार चौहान के परिजनों को कमांडिंग आफिसर कर्नल सूद ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने शहीद सैनिकों की शहादत को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल सुनेज वी, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, मेजर वंदना पांडेय, लेफ्टिनेंट रत्नेश सिंह, लेफ्टिनेंट शशांक, आनरी लेफ्टिनेंट पवन कुमार, सूबेदार मेजर संतोष कुमार व सूबेदार कुलवीर सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।