{"_id":"5d8509218ebc3e01656e87a5","slug":"auto-accused-of-wrong-challan-balrampur-news-lko482610068","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटीओ पर गलत चालान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटीओ पर गलत चालान करने का आरोप
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ से मरीज छोड़कर बढ़नी-सिद्धार्थनगर जा रही एंबुलेंस के मालिक ने आरटीओ बलरामपुर पर गलत चालान काटने का आरोप लगाया है।
बढ़नी-सिद्धार्थनगर स्थित रुबी हेल्थ सेंटर के संचालक डॉ. हफीजुर्रहमान ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी एंबुलेंस गत गुरुवार को गंभीर मरीज लेकर लखनऊ गई थी। वापस आते समय आरटीओ बलरामपुर ने गाड़ी का 12000 रुपये का चालान कर दिया है।
पीड़ित का कहना है कि एंबुलेंस का चालान काटकर सरासर अन्याय किया गया है। एंबुलेंस के सारे कागज मौजूद रहे। पीड़ित ने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर छोड़े जाने की मांग की है। यह भी कहा है कि यदि प्रशासन ने उचित काररअ़वाई नहीं की तो वह न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगा।