{"_id":"5f09e7a48ebc3e63d35258ff","slug":"attempt-to-promote-cleanliness-during-lockdown-balrampur-news-lko530282794","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से स्वच्छता को परवान चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से स्वच्छता को परवान चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लॉकडाउन में स्वच्छता को परवान चढ़ाने का संपूर्ण प्रयास किया गया। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शनिवार को 55 घंटे के लॉकडाउन को सफल बनाने का दिन भर अभियान चलाया गया। एसपी देवरंजन वर्मा ने लापरवाह पुलिस अफसरों व कर्मियों का वेतन काटने की चेतावनी दी है। लॉकडाउन के दौरान नगर निकायों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान की मुहिम चलाई गई। कोरोना वायरस के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन किया गया है।
डीएम व एसपी ने बताया कि कोविड-19 और अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। वृहद स्तर पर स्वच्छता व सैनिटाजेशन की कार्रवाई की जा रही है। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी। 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई को प्रात: पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को प्रभावी पेट्रोलिंग पर लगाया गया है। मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों की संयुक्त टीमें भी लगातार भ्रमण करेंगी और लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ाई के साथ कार्रवाई करेंगी।
एसपी ने लॉकडाउन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों को वेतन काटने की चेतावनी दी गई है। चारों सर्किल के सीओ, 14 कोतवाली व थानों के पुलिस अफसरों व कर्मियों को दुकानें व प्रतिष्ठान बंद कराकर लॉकडाउन को सफल बनाने का निर्देश दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से 55 घंटे का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में विशेष सफाई अभियान के साथ सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
इसी तरह से जिले के 800 ग्राम पंचायतों में तीन दिनों तक लगातार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ कोविड-19 महामारी पर अंकुश लगाने के लिए स्वच्छता अभियान का परवान चढ़ाया गया। सीडीओ अमनदीप डुली के निर्देशन और डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह की निगरानी में जिले के सभी 9 ब्लॉकों के 800 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सड़क व नालियों के आसपास साफ-सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। साथ ही क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत, सफाई व झाड़ियों को भी हटाया गया। यह अभियान 12 जुलाई तक चलेगा।
नगर पालिका ने कराया सैनिटाइजेशन
नगर पालिका की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली के निर्देश व ईओ नगर पालिका के पर्यवेक्षण में शनिवार को नगर के सभी 25 वार्डों को सैनिटाइज कराया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार व प्रशासन के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान के साथ साथ सैनिटाइजेशन कराया गया है। संचारी रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।
दिन भर पसरा रहा सन्नाटा
प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था के चलते लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। डीएम व एसपी ने बताया कि जिले भर में सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट बाजार, गन्ना मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहें। स्वास्थ्य, चिकित्सा व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति आदि संचालित रहे।
इन सेवाओं से जुडे़ व्यक्तियों, कोरोना योद्धाओं, स्वच्छता कर्मियों व डोर स्टेप डिलिवरी से जुड़े व्यक्तियों को छूट दी गई। सफाई, स्वच्छता व पेयजल आपूर्ति का अभियान चलाने वाले अफसरों व कर्मियों को प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया और उनके दफ्तरों को भी खोला गया। कोविड-19 / संचारी रोग सर्विलांस टीम प्रत्येक घर में रहने वाले सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य किया।