फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Attempt to increase votes by tampering with Aadhaar

Balrampur News: आधार में हेराफेरी कर वोट बढ़वाने की कोशिश

Wed, 14 Jan 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Attempt to increase votes by tampering with Aadhaar
बलरामपुर। आधार कार्ड में हेराफेरी कर पंचायत चुनाव में वोट बढ़वाने का खुलासा हुआ है। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अनीता श्रीवास्तव की तहरीर पर फर्जी तरीके से वोट बढ़वाने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील के ग्राम नैकिनिया की बीएलओ अनीता श्रीवास्वत ने सात जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि ग्राम पंचायतों के निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण चल रहा है। 23 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हुआ। 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि निश्चित थी। मतदाताओं, भावी प्रधान प्रत्याशियों व सामान्य जन की तरफ से दावे व आपत्तियां बीएलओ को प्राप्त कराई गई थीं। इन दावे व आपत्तियों में कुछ लोगों ने आधार कार्ड में हेरफेर करके वोट बढ़वाने के लिए दावा प्रस्तुत किया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि ग्राम नैकिनिया की बीएलओ अनीता श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
ग्राम नैकिनिया की बीएलओ अनीता श्रीवास्तव ने आधार कार्ड में हेरफेर करके पंचायत चुनाव में वोट बढ़वाने का दावा प्रस्तुत किया है। इसमें एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार जयंत, एसडीएम तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed