{"_id":"5d9e115c8ebc3e93dc4803a1","slug":"attack-on-the-immersion-journey-with-stones-sharp-weapons-and-sticks-balrampur-news-lko4859142132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन यात्रा पर पथराव, धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन यात्रा पर पथराव, धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
बलरामपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान अबीर-गुलाल पड़ने से भड़के दूसरे समुदाय के युवकों ने श्रद्धालुओं पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोभायात्रा पर छतों से पथराव भी किया गया। घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने 24 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, ललिया तथा तुलसीपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में भी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पथराव व मारपीट की घटना हुई। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश मातहतों को दिया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरखड़ी गांव में मंगलवार को दुुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकल रही थी। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर थिरकते श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवक उधर से गुजरे। इस पर भक्तों ने अबीर-गुलाल पड़ जाने की बात कहकर दूसरी ओर से जाने को कहा। मगर दूसरे समुदाय के युवक शोभायात्रा के बीच से ही जाने लगे और गुलाल-अबीर पड़ने पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से लैस दर्जनों लोगों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों पर हमला बोल दिया। इसके साथ ही छतों व सामने से पथराव होने लगा। घटना में सूरज पांडेय, गोलू गुप्ता, राजेंद्र, बैजू यादव, अखिलेश्वर पांडेय, रिंकू, ओंकार, सुशीला तथा चौकीदार राम नरायन समेत करीब 12 लोग घायल हो गए।
घटना की खबर पाकर एएसपी एके मिश्र, एडीएम एके शुक्ल, एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह, सीओ तुलसीपुर तथा एसएचओ योगेंद्र सिंह यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। लोगों को समझाकर प्रतिमा विसर्जन स्थल के लिए रवाना की गईं।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि घटना में शामिल अराजकतत्वों में से 24 के खिलाफ नामजद तथा कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
दूसरी घटना मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान ललिया थाना क्षेत्र के भुसैलिया गांव में हुई। शोभायात्रा पर कुछ अराजकतत्वों ने गुलेल व पत्थर से हमला कर दिया। वीरपुर निवासी जुगनू दूबे ने बताया कि पत्थर से उनके सीने में चोट आई है।
हमलावर पत्थर मारने के बाद एक घर में घुस गए। इस पर जुलूस में शामिल लोगों ने घर घेर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रेम कुमार थापा, थानाध्यक्ष ललिया अरविंद गुप्ता ने लोगों को समझाकर जुलूस विसर्जन स्थल की ओर रवाना कराया। पुलिस हमलावर को पकड़कर थाने ले आई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के खैरी चौराहे पर विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित अवध नरेश ने मामले की तहरीर तुलसीपुर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
उधर बुधवार को एसपी ने दोनों गांवों का दौराकर घटना का जायजा लिया तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने दोनों गांवों में फोर्स के साथ रूट मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही एसपी व डीएम ने पचपेड़वा बाजार में भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले रूट मार्च कर शांति व सद्भावना का संदेश दिया।