{"_id":"67fe9b33d8fc22e9190db3d1","slug":"ats-raids-changur-babas-house-balrampur-news-c-99-1-slko1029-124343-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छांगुर बाबा के घर एटीएस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छांगुर बाबा के घर एटीएस का छापा
Tue, 15 Apr 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
उतरौला कस्बे में लोगों से जानकारी करती एटीएम टीम के अधिकारी।-संवाद
बलरामपुर। धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग की जांच के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) मंगलवार को संवेदनशील उतरौला पहुंचा। दोपहर बाद एटीएस टीम ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के घर छानबीन की। नगर और आसपास स्थित उसकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई।
टीम नगर स्थित छांगुर बाबा के एक कॉम्प्लेक्स पहुंची। मधपुर स्थित उसके मकान को भी खंगाला। कार्रवाई के लिए एटीएस ने उतरौला कोतवाली से पुलिस फोर्स भी मंगाया, जिसमें निरीक्षक स्वतंत्र गुप्त और महिला निरीक्षक शालिनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक टीम ने स्थानीय लोगों से भी छांगुर के संबंध में पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार छांगुर बाबा की सक्रियता और उसकी पूर्व की स्थिति और बाद में संपत्तियों के बढ़ने के बारे में टीम ने जानकारी जुटाई। उतरौला कोतवाल अवधेश राज सिंह ने बताया कि एटीएस ही पूरे मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को टीम ने छानबीन की है। इससे अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय स्तर पर पुलिस भी छांगुर की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में एटीएस छांगुर सहित 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चुकी है। छांगुर के पुत्र और धर्म परिवर्तन करने वाले नवीन रोहरा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब पुलिस छांगुर के संपूर्ण जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार एटीएस की नजर विदेशी फंडिंग पर भी है।