फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ATS is looking for evidence of foreign funding in Changur's properties

Balrampur News: छांगुर की संपत्तियों में विदेशी फंडिंग के सबूत खोज रही एटीएस

Wed, 16 Apr 2025 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
ATS is looking for evidence of foreign funding in Changur's properties
बलरामपुर के उतरौला में बना छांगुर बाबा का कांपलेक्स।-संवाद
बलरामपुर। धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के विदेशी रिश्तों की भी पड़ताल हो रही है। मंगलवार को एटीएस के अधिकारियों ने उतरौला में छांगुर की संपत्तियों की छानबीन की। फोटो और वीडियो भी बनाया। छह वर्षों में फर्श से अर्श पर पहुंचे छांगुर के पीछे की ताकतों की जांच भी हो रही है। बुधवार को भी स्थानीय पुलिस ने अहम जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

एटीएस थाने में दर्ज एफआईआर में छांगुर पर धर्म परिवर्तन के साथ ही विदेशी फंडिंग के भी आरोप हैं। उतरौला कस्बे में ही छांगुर के कॉम्प्लेक्स और दुकानें हैं। कई संपत्तियां तो धर्म परिवर्तन कर चुके नवीन और नीतू के नाम से भी ली गई हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले छांगुर रेहरामाफी में रहता था और उतरौला के एक मजार पर अंगूठी बेचने का काम करता था। अब जिस तरह से जमीन की खरीद फरोख्त में उसका दायरा बढ़ा है, वह चौंकाने वाला है। सूत्रों के अनुसार विदेशी फंडिंग से भी छांगुर को काफी मजबूती मिली। जमीन को लेकर कई विवाद भी हुए, लेकिन तहसील में वह प्रभावी रहता था। मिलीभगत से उसके काम भी हो जाते थे। राजस्व अधिकारी व कर्मचारी भी उसके लिए तैयार रहते थे।
विज्ञापन




मुरादाबाद, हरियाणा और महाराष्ट्र तक है छांगुर का दायरा
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर एटीएस की कार्रवाई के बाद धीरे-धीरे अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं। हिंदू मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मलिक ने केंद्रीय गृहमंत्री से सीबीआई व ईडी जांच कराने की मांग की। उनके पत्र का गृह मंत्रालय ने संज्ञान भी लिया है। पत्र में हरियाणा के भिवानी, महाराष्ट्र के नागपुर, मुंबई की लोनावाला, मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना, नोएडा के सेक्टर 113 थाने में गंभीर मामलों के दर्ज होने का दावा किया गया है। उन्होंने उतरौला और गैड़ास बुजुर्ग थाने के पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी जांच कराने की मांग की है। दीपक के अनुसार स्थानीय स्तर पर मिले संरक्षण के आधार पर ही छांगुर के हौसले बुलंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई से कई लोगों की बढ़ी धड़कन
एटीएस की कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर कई लोगों की धड़कन बढ़ी है। छांगुर से जुड़े लोगों का तहसील और उतरौला चौराहे पर जमावड़ा रहता था, अब वह दिखाई नहीं दे रहे। एक स्थानीय अधिकारी के अनुसार सभी छुपे हैं। एटीएस की कार्रवाई पर नजर गड़ाए हैं। छांगुर बाबा के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।



बरती जा रही है सतर्कता
छांगुर के प्रकरण में एटीएस कार्रवाई कर रही है। जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। कस्बे में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हर स्थिति पर नजर है।
- अवधेश राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक, उतरौला कोतवाली
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article