फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   asymptomatic corona patient can get treatment in hotels

कोविड 19 लक्षणविहीन रोगियों के लिए शुरु हुआ माया होटल का संचालन

Sun, 16 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
asymptomatic corona patient can get treatment in hotels
बलरामपुर। कोविड-19 लक्षणविहीन रोगियों के लिए लेवल-1 प्लस अस्पताल के रूप में नगर स्थित हेरिटेज माया होटल का संचालन शुरू किया गया है। यहां पर 1500 या 2000 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देकर लक्षणविहीन कोरोना मरीज इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट कृष्णा करूणेश द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोविड 19 लक्षणविहीन रोगियों के लिए लेवल-1 प्लस स्तर की चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए किसी होटल को संचालित किए जाने का निर्देश उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी ने लेवल-1 प्लस स्तर की चिकित्सा सुविधा प्रारंभ किए जाने के लिए हेरिटेज माया होटल बलरामपुर को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सीएमओ के सुझाव पर हेरिटेज माया होटल को लेवल-1 प्लस स्तर अस्पताल के रूप में संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। होटल के संचालक व प्रबंधक को इस संबंध में सूचना भी दे दी गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि यहां पर रहकर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने वाले मरीजों को 1500 या 2000 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed