फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ashish, Anushka and Mohan became champions in the marathon

मैराथन में आशीष, अनुष्का व मोहन ने मारी बाजी

Thu, 25 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ashish, Anushka and Mohan became champions in the marathon
बलरामपुर। कारगिल विजय दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार को 51 बटालियन एनसीसी तथा एमएलके पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मैराथन प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इसमें आशीष, अनुष्का व मोहन ने अव्वल रहकर बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मैराथन का शुभारंभ एमएलके परिसर में गुरुवार को एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गोस्वामी ने फीता काटकर किया।
मैराथन तीन वर्गों में कराई गई। महाविद्यालय से बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे पर कालीथान, वीर विनय चौराहा, आंबेडकर चौराहा, मेजर चौराहा व सिटी पैलेस होते हुए एनसीसी कार्यालय पहुंचकर मैराथन समाप्त हुई।
एनसीसी कैडेट वर्ग से आशीष कुमार ने प्रथम, वेदप्रकाश ने द्वितीय तथा दुर्गेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य छात्र वर्ग में मोहन दूबे प्रथम, अनुज सिंह द्वितीय तथा दुर्गेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सामान्य छात्रा वर्ग में अनुष्का सिंह प्रथम, कोमल द्वितीय व आंचल चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को कमांडिंग ऑफिसर ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजन में कर्नल पुनीत द्विवेदी, सूबेदार मेजर नाहर सिंह, सूबेदार प्रभाकर सिंह, नायब सूबेदार पुलवीर सिंह, पंकज कुमार, जगत बहादुर, डीके चौहान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed