{"_id":"636e874db4f94b021b0f9b80","slug":"arya-samaj-training-camp-launched-balrampur-news-lko656704875","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। आर्य समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि व आर्य समाज बलरामपुर के प्रधान संजय तिवारी ने हवन-पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिविर में विद्यार्थियों को शारीरिक ज्ञान के साथ बौद्धिक ज्ञान प्राप्त होगा। बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र चलाने के गुर सिखाए जाएंगे।
प्रशिक्षक देवव्रत आर्य ने कहा कि आर्य का अर्थ श्रेष्ठ होता है। आर्य कोई जातिसूचक शब्द नहीं है। भारतीय संस्कृति की पहचान आर्यों से ही होती है। वेद पुराणों में भी आर्यों को श्रेष्ठ माना गया है। शिविर में 110 छात्र व 53 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दिल्ली से आए प्रशिक्षक दिनेश शास्त्री, पायल आर्या व कुसुम आर्या ने सभी को लाठी व डंडा आदि शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। सभी को व्यायाम, जूडो कराटे, सूर्य नमस्कार व भूमि नमस्कार के साथ ही चरित्र निर्माण के लिए बौद्धिक ज्ञान भी दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर हरि प्रकाश वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।