फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Approach roads of 13 bridges will be repaired with Rs 2.95 crore

Balrampur News: 2.95 करोड़ से 13 पुलों के पहुंच मार्गों की होगी मरम्मत

Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Approach roads of 13 bridges will be repaired with Rs 2.95 crore
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को रफ्तार देने के लिए 13 पुलों के पहुंच मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए 2 करोड़ 95 लाख रुपये का बजट शासन से जारी कर दिया गया है। परियोजनाओं के पूरे होने से करीब दो लाख लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन


बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 पुलों की मरम्मत होगी। इनमें कल्ला भट्टा-सरदासगढ़ मार्ग पर स्थित पुल के निर्माण पर 16.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पड़री संपर्क मार्ग पर पुल के लिए 17.90 लाख रुपये, जबकि कोडरी गांव गनेशपुर के सुआंव नाले पर स्थित पुल की मरम्मत के लिए 28.11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा रामपुर बनघुसरा मार्ग, कटरा सोनार मार्ग, कोडरी घाट-मानकोट मार्ग, खजुरिया-सोनपुर मार्ग, देवीरिया-रानीजोत मार्ग और रामपुर खगईजोत-कालू बनकट मार्ग पर स्थित पुलों की भी मरम्मत होगी। इनमें प्रत्येक पुल के निर्माण पर 16 से 27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उतरौला विधानसभा क्षेत्र में तीन परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया गया है। इनमें मधुपुर गैड़ास बुजुर्ग-सादुल्लानगर मार्ग पर कुआनो नदी पर स्थित पुल के लिए 26.54 लाख रुपये, दर्जीकुआं-मनकापुर-बभनान मार्ग पर विषुई नदी पर बने पुल के लिए 26.06 लाख रुपये, तथा मौर्यागंज-बलुआ घाट-धुसवा मार्ग पर कुआनो नदी पर स्थित पुल के लिए 25.38 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सड़क चौड़ीकरण, मिट्टी भराई, स्लोप कटिंग, रिटेनिंग वॉल, सोलिंग और ब्लैकटॉपिंग का काम शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि बरसात और बाढ़ के समय ग्रामीण क्षेत्रों में पुलों के आसपास रास्ते बेहद खतरनाक हो जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। सुधार कार्यों के बाद ये रास्ते मजबूत और सुरक्षित होंगे। इस संबंध में सदर विधायक पल्टूराम और उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि बजट जारी हो गया है, जल्द काम शुरू कराया जाएगा। पुलों के संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed