फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   antibody rapid testing will be done in 12 hospitals on 16th august

12 अस्पतालों में 16 को होगी एंटीबॉडी रैपिड टेंस्टिंग

Fri, 14 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
antibody rapid testing will be done in 12 hospitals on 16th august
बलरामपुर। जिले के 12 अस्पतालों में 16 अगस्त को लोगों में एंटीबॉडी टेस्टिंग कराई जाएगी। शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता का पता लगाया जाएगा। सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के नेतृत्व में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी टेस्टिंग कराने के लिए चार-चार सदस्यीय टीमें गठित कर दी गई हैं। भारत सरकार की तरफ से गठित सर्विलांस दल एंटीजन के खिलाफ एंटीबॉडी का अध्ययन करेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भारत सरकार की तरफ से गठित सर्विलांस दल जिले में लोगों में कोरोना से लड़ने की क्षमता का पता लगाने के लिए 16 अगस्त को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आएगा। सर्विलांस दल का सहयोग करने के लिए जिले के 12 अस्पतालों में इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉ. एपी मिश्र, सीपी श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय व अजीत चौहान की टीम लोगों में एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग कराएंगी। इसी तरह से लेविल-1 अस्पताल का दर्जा प्राप्त जवहर नवोदय विद्यालय में डॉ. अशोक कुमार, जिला मेमोरियल के लेवल-1 अस्पताल में डॉ. कमलेश चंद्र और नगर क्षेत्र के अस्पताल में डॉ. ओमनाथ राम की टीमें भारत सरकार के सर्विलांस दल का एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी रेहरा बाजार में डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम, गेड़ास बुजुर्ग में डॉ. अब्दुर्रहमान, उतरौला में डॉ. सुनील कुमार यादव, श्रीदत्तगंज में डॉ. अमित कुमार, सदर में डॉ. सुमित कुमार, शिवपुरा में डॉ. बृजेश कुमार जायसवाल, तुलसीपुर में डॉ. सुहेल खान, गैसड़ी में डॉ. किशन चंद्र गुप्ता और पचपेड़वा में डॉ. पवन कुमार गुप्ता की टीमें एंटीबॉडी रैपिड टेस्टिंग कराने में भारत सरकार के सर्विलांस दल का पूरा सहयोग करेंगी। टीमों के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबरों सहित ब्योरा सर्विलांस दल को उपलब्ध करा दिया गया है। सभी टीमों के सदस्यों से सीएमओ ने कोरोना से लड़ने के लिए लोगों के शरीर में एंटीबॉडी टेस्टिंग कराने में सर्विलांस टीम को सहयोग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed