{"_id":"6a5d0bdc6a92f80d9f084b7d","slug":"angry-over-waterlogging-traders-took-to-the-streets-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151886-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जलभराव से आक्रोश, सड़क पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जलभराव से आक्रोश, सड़क पर उतरे व्यापारी
Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी। नगर पंचायत की पुरानी बाजार में नाला निर्माण में देरी और सड़क पर जलभराव से नाराज व्यापारी व स्थानीय लोगों का आक्रोश शनिवार रात करीब 11 बजे फूट पड़ा। व्यापारी, स्थानीय नागरिकों ने मुख्य मार्ग पर उतर आए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। बाजारवासियों का कहना है कि सड़क किनारे नाला और सड़क निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से कराया जा रहा है। पहले जिस हिस्से में नाले की खुदाई की गई है, उसका निर्माण पूरा किए बिना आगे खुदाई शुरू कर दी गई है। इससे जलभराव और कीचड़ की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इसके कारण घरों और दुकानों के सामने नाला खुला होने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। खुले नाले के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। जलभराव और कीचड़ से लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सुहेल, मुख्तार अली, रवि, संतोष, सनाऊ और बब्लू ने बताया कि नाला और सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से पुरानी बाजार में हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, जिससे बाजार में जलभराव और आवागमन की दिक्कत खत्म हो सके।