फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Along with Ramnam Sankirtan, cleanliness is celebrated in temples.

Balrampur News: मंदिरों में रामनाम संकीर्तन के साथ ही स्वच्छता की धूम

Tue, 16 Jan 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Along with Ramnam Sankirtan, cleanliness is celebrated in temples.
उतरौला/महदेया बाजार (बलरामपुर)। राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देजनर जिले में भी आयोजनों की धूम शुरू हो गई है। शहर से लेकर गांवों के मंदिरों में रामनाम के संकीर्तन के साथ ही स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को उतरौला में शिवमंदिर में विधायक राम प्रताप वर्मा ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। श्रमदान कर मंदिर की सफाई की। इस मौके पर सभासद दुर्गा प्रसाद, विकास गुप्ता, फणीन्द्र गुप्ता, विजयपाल वर्मा, दुर्गेश कुमार, सीबी माथुर, रमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महदेईया बाजार में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल ने विभिन्न मंदिरों में अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रमुख ने ग्राम पंचायत गुमड़ी स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए झाड़ू लगाई।
विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उसी तर्ज पर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमड़ी के राजेंद्रगंज (धर्मराज नगर) में भी एक मंदिर का जीर्णोद्धार कर राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए 18 जनवरी को कलश यात्रा निकालने के बाद 19 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की विधि शुरू कर 20 जनवरी को यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना के बाद 21 जनवरी को राधा कृष्ण प्रतिमा को पांच मंदिरों का भ्रमण कराने के बाद 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान कर उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन




रेहराबाजार में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा अक्षत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ शिवालाडीह मंदिर प्रांगण से मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह पिंकू, प्रधान गंगाराम वर्मा की अगुवाई में गांव के प्रत्येक घर में अक्षत वितरण कर हुआ। इस अवसर पर पांडेय पुरवा मंदिर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed